फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mrf center and crematorium will be constructed at amni reiver side.

अमनी में नदी किनारे बनेगा एमआरएफ सेंटर व शवदाह गृह

Fri, 02 Jul 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
mrf center and crematorium will be constructed at amni reiver side.
किशनपुर। नगर पंचायत से निकलने वाले कचरे का संपूर्ण निस्तारण करने के लिए एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर व शवदाह गृह निर्माण के लिए नगर पंचायत ने अमनी गांव में जमीन चिह्नित की है। यह जमीन ससुर खदेरी नदी के किनारे है। ईओ व राजस्व कर्मियों ने जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे जल्द से जल्द यह लंबित निर्माण कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले शासन ने किशनपुर नगर पंचायत से निकलने वाले कचरे को जैविक खाद में बदलने के लिए एमआरएफ सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसकी लागत करीब 33 लाख रुपये रखी गई। इसके साथ ही एक करोड़ चार लाख रुपये की लागत से शवदाह गृह बनाने के निर्देश थे। मगर किशनपुर नगर पंचायत में दोनों प्रोजेक्ट के लिए जमीन नहीं मिल सकी। ऐसे में यह मामले लंबित हो गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने किशनपुर से चार किमी दूर अमनी गांव में ससुर खदेरी नदी किनारे जमीन चिह्नित की है। गुरुवार को तहसीलदार, ईओ अजय कुमार पांडेय, प्रधान लिपिक श्याम प्रकाश, हल्का लेखपाल जमीन देखने पहुंचे। बताया गया कि जमीन अधिग्रहण के बाद एनजीटी को सूचित कर नक्शा पास कराया जाएगा। इसके बाद निर्माण शुरू होगा। ईओ अजय कुमार ने बताया कि जमीन देख ली गई है और अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। अमनी गांव में दोनों प्रोजेक्टों पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed