फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Move the worker to spend his home Potatoes

मजदूर खर्च देकर घर ले जाइए आलू

Sat, 03 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूराो/फतेहपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Move the worker to spend his home Potatoes
बाईपास के एशिया कोल्ड स्टोर में बाहर निकाल कर रखा हुआ आलू - फोटो : अमर उजाला
 कोल्ड स्टोर में रखे आलू को बाहर फेंकने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद स्टोर की सफाई का काम होगा। अभी आलू को स्टोर के बाहरी हिस्से में रखा जा रहा है। कोल्ड स्टोर मालिकों का कहना है कि कोई भी सिर्फ मजदूरों का खर्च अदा कर स्टोर से आलू ले जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि आमतौर पर कोल्ड स्टोर 15 नवंबर तक खाली हो जाते थे। प्रबंधकों को स्टोर सफाई के लिए पूरा मौका मिलता था। नवंबर माह बीतने के बाद भी आधे से अधिक स्टोर में आलू रखा हुआ है। नोट की समस्या से किसान समय पर आलू की निकासी नहीं करा सका। अब उसके फसल बुआई का समय भी खत्म हो चुका है। बाजार में पुराने आलू के भाव भी बहुत कम हो गए हैं। स्टोर निकासी व मंडी तक पहुंचाने का खर्च भी निकालना उनके लिए मुश्किल लग रहा था।
विज्ञापन


इसलिए स्टोर खर्च से बचने के लिए किसानों ने आलू की निकासी नहीं कराई है। जिले के 16 कोल्ड स्टोर में करीब 40-50 हजार बोरी आलू रखा हुआ है। बाजार में नया आलू आने से भी स्टोर के आलू की खपत कम हो गई है। लोग नया आलू खरीद रहे हैं। एशिया कोल्ड स्टोर के प्रबंधक फरीद अहमद, शंकर बरदानी कोल्ड स्टोर थरियांव के मैनेजर पप्पू यादव, साधू कोल्ड स्टोर के प्रबंधक नारायन गुप्ता का कहना है कि जो भी आलू ले जाना चाहता है, मजदूरी खर्च देकर ले जाए। वरना वे इसे सड़क पर फेंकने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed