फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mout

आंधी में तीन घर गिरे, एक की मौत,चार घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
mout
असोथर में घर गिरी दबे थे दशरथ - फोटो : AMAR UJALA
आंधी में तीन घर गिरे, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को आई आंधी में तीन घरों के गिरने की घटनाएं हुई। हादसों में एक की मौत हो गई। चार घायल हैं। ललौली थाना क्षेत्र के पवारनपुर गांव निवासी जयनारायन विश्वकर्मा (55) पुत्र स्व छंगुवा बहुआ कस्बे के शास्त्री नगर एक घर में चारपाई बुनाई करने आया था। उसी दौरान आंधी आने पर मान सिंह के घर में घुस गया। घर गिरने में दबकर घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद घर चला गया था। घर में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी ननकी देवी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। एक पुत्र सोनू व तीन पुत्रियां सपना,शालू, निशा देवी पिता की मौत से बदहवास दिखी। इधर, मान सिंह यादव का कच्चा मकान गिरने से उनकी गृहस्थी नष्ट हो गई। पड़ोसी पुत्तन द्विवेदी की पक्की दीवार मान सिंह यादव के कच्चे मकान के ऊपर गिर गई। पांच लोग दब गए। अफरा तफरी मच गई। आनन फानन मोहल्ले के लोगो ने कड़ी मशक्कत से सभी को बाहर निकाला। मान सिंह यादव( 45), रानीदेवी (40) पत्नी मान सिंह व पडो़सी अकील, मंसूरी,कपिल (6) पुत्र सरवन कुशवाहा दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जयनारायन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कपिल पुत्र सरवन कुशवाहा निवासी बहुआ के सिर में गंभीर चोट लगने से कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। —-------------------
विज्ञापन
छप्पर गिरने में बुजुर्ग की मौत असोथर( फतेहपुर)। असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में तेज आंधी तूफान से दीवार और छप्पर गिर गया। घर में दशरथ पाल( 60 )व उनके बड़े भाई शिवचरण (65), छोटा बेटा धर्मेंद्र छप्पर के नीचे तीनो लोग बैठे थे। तीनों लोग छप्पर के नीचे दब गए। दशरथ की दबकर मौत हो गई। शिवचरण, धर्मेंद्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ हेमराज ने बताया कि पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके दो लड़के दो लड़कियां हैं। दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे राजेश कुमार पाल सात साल पहले शादी हो चुकी है। उसके पास चार बीघा खेती थी। उसी से परिवार का पालन पोषण होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

mout
फाइल फोटो जय नारायण - फोटो : AMAR UJALA
फाइल फोटो जय नारायण

mout
बहुआ में में गिरा घर - फोटो : AMAR UJALA
बहुआ में में गिरा घर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed