फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother-in-law dies in a road accident, son-in-law injured

Fatehpur News: सड़क हादसे में सास की मौत, दामाद घायल

Fri, 13 Jun 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law dies in a road accident, son-in-law injured
थरियांव। प्रयागराज हाईवे पर कोंडरपुर मोड़ के पास बुधवार को बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरे।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दामाद और सास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सास की मौत हो गई। दामाद का उपचार जारी है। हादसा झपकी आने से माना जा रहा है।
थरियांव थाना क्षेत्र के भैरमपुर मजरे नवहईया निवासी रामलाल की पत्नी आशा देवी (40) हुसैनगंज थाने के मवई निवासी अपने जेठ के दामाद लक्ष्मी प्रसाद के साथ बुधवार सुबह इलाज कराने के लिए बाइक से फतेहपुर गई थी। वे दवा लेकर दामाद के साथ घर लौट रही थीं। आंबापुर के आगे कोंडरपुर मोड़ के पास अचानक बाइक चला रहे लक्ष्मी को झपकी आ गई। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंती में गिरे।
विज्ञापन

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देखकर आसपास के दुकानदार व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान आशा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का पति रामलाल दिल्ली में मजदूरी करता है। उसके एक बेटा गोलू व बेटी अनामिका है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed