{"_id":"5f47e0608ebc3e3d007f4c73","slug":"mother-died-in-accident-in-fatehpur-fatehpur-news-knp579175854","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत बेटा घायल
विज्ञापन
फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार रात बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। महिला बाइक से उछल कर रोड पर गिरी, तभी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद भीड़ जुट जाने से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को रास्ते से हटवाया और यातायात बहाल कराया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव निवासी सुख्ररानी (62) बेटे रामखेलावन लोधी के साथ रिश्तेदार के घर गई थी। करीब रात आठ बजे बाइक सवार मां बेटा घर लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर अग्रसेन चौराहे के पास बाइक सवारो को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटा अनियंत्रित होकर गिरी।
तभी महिला ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटा हेलमेट लगाए था। वह बाल-बाल बचा। हादसा देखकर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की। भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और पिटाई की। घटना से अफरा तफरी फैल गई।
विज्ञापन
यातायात बाधित हो गया। जेल चौकी इंचार्ज प्रेम पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को पकड़ा और चौकी के पास ट्रक खड़ा कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमर्टम हाउस में रखवाया गया है।