{"_id":"6ae4ed870de62c81c708c856","slug":"mother-and-son-beaten-up-over-land-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165478-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जमीन के विवाद में मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जमीन के विवाद में मां-बेटे को पीटा
विज्ञापन
खागा। कस्बे के ब्राह्मण टोला मोहल्ले में शुक्रवार शाम जमीन के विवाद में घर में घुसकर मां-बेटे के साथ मारपीट की गई।
महिला प्रीति तिवारी ने बताया कि पति प्रदीप कुमार तिवारी की छह साल पहले मौत हो चुकी है। नवीन मंडी के पीछे स्थित जमीन उनके और दोनों बेटों के नाम दर्ज है। आरोप है कि बड़ा बेटा यश नाबालिग था, तब गढ़ी मोहल्ले के तीन लोग उसे रुपये देते थे।
हिसाब करने पर 2.30 लाख रुपये बकाया निकले। इसमें से 60 हजार रुपये चेक से देने की बात हुई थी। आरोप है कि अब आरोपी 15 लाख रुपये देने या जमीन बेचने का दबाव बना रहे हैं।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ घर में घुस आए और प्रीति व उनके बेटे यश को लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता ने पति के नाम दर्ज बाइक भी आरोपियों के पास होने की शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।