फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother and daughter were kidnapped and sold by a relative

Fatehpur News: मां-बेटी को अगवा कर रिश्तेदार ने बेचा

Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter were kidnapped and sold by a relative
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में एक युवक ने विवाहिता और उसकी बेटी का अपहरण कर उन्हें बेच दिया। आरोपी युवक विवाहिता का दूर का रिश्तेदार है। विवाहिता के भाई ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के गांव असवार तारापुर निवासी रोहित ने न्यायालय को बताया कि बहन नीलम उर्फ मालती की शादी 16 जून 2015 को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी श्रीराम पासवान से की थी। मलवां थाना क्षेत्र के गांव कसमापुर के मजरे सेनीपुर निवासी विनय कुमार उसका दूर का रिश्तेदार है। वह अगस्त 2019 को बहन की ससुराल पहुंचा और बहाने से घुमाने के लिए मथुरा ले गया। वहां उसने बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर मथुरा जिले के गांव सोनही निवासी योगेन्द्र को बेच दिया।
विज्ञापन

उसने बहन की काफी खोजबीन की। थाने में शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया। इसके बाद भी बहन का कुछ पता नहीं चला। फरवरी 2023 में बहन किसी तरह से मथुरा से गांव पहुंची और आपबीती पीड़ा सुनाई। वह घर पर ही रह रही थी। 15 मार्च 2023 को वह अपनी दो वर्षीय बेटी और मां के साथ ई-रिक्शा से सहिली बाजार जा रही थी। तारापुर मोड़ के पास सफेद रंग के वाहन से विनय कुमार और योगेन्द्र पहुंचे और जबरन बहन और उसकी बेटी को घसीटकर वाहन में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद से बहन और भांजी का पता नहीं चला है। इस घटना में विनय की पत्नी आशा देवी का भी हाथ है। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed