{"_id":"584312b44f1c1bd823de5bc2","slug":"morning-and-evening-fog-disrupting-normal-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह और शाम कोहरा, जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह और शाम कोहरा, जनजीवन अस्तव्यस्त
फतेहपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ केंद्र में यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह शाम कोहरा और पूरे दिन धूप न निकलने से मौसम गलन वाला हो गया है। अंधेरा होते ही ठिठुरन बढ़ती जा रही है जो सुबह कम से कम सात बजे तक रहती है। ज्यादा दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों की है। दिनाेंदिन तापमान भी गिरता जा रहा है। शनिवार को भी सुबह कोहरा रहा।
स्कूली बच्चे ठंड में सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते दिखे। साइकिल व पैदल जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते दिखे। ऊनी कपड़ों की दुकानों में रौनक बढ़ गई है। घरों में भी बक्से व अलमारी से गर्म कपड़े, कंबल बाहर आ गए हैं।
दूसरी ओर कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। रोडवेज बसों को भी रात में और भोर के वक्त काफी धीमे चलाना पड़ रहा है। शनिवार को कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी व जयपुर से इलाहाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन रद रहीं।