{"_id":"6918dd02fce845ce070bbe64","slug":"more-than-one-lakh-farmers-will-be-deprived-of-the-samman-nidhi-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-144030-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक लाख से अधिक किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक लाख से अधिक किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 3.71 लाख किसानों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसान सम्मान निधि योजना के तहत फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य जारी है। अब तक 1.39 लाख किसानों ने फाॅर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है। इसका असर उनकी 21वीं किस्त पर पड़ेगा। रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को यह किस्त नहीं मिलेगी।
कृषि विभाग की ओर से यह प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही है। पहले इसे इसी साल 15 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य था। किसानों की संख्या में वृद्धि के कारण इसे बढ़ाकर 24 नवंबर तक कर दिया गया है। अब जो किसान 24 नवंबर तक फाॅर्मर रजिस्ट्री करा लेंगे उन्हीं को 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
कृषि उपनिदेशक सतेंद्र सिंह के अनुसार इस समय सीमा के बाद रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को 21वीं किस्त का पैसा नहीं भेजा जाएगा। किस्त के पहले तक फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले सभी किसान मान्य होंगे।
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यालय की ओर से उनके घरों तक भी कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। जिन भी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में कोई परेशानी आ रही है। वह कृषि कार्यालय में आकर रजिस्ट्री करा सकता है। इसके साथ आगे भी यह प्रक्रिया बढ़ाई जा सकती है।