फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   More than 11 thousand disabled people in the district9.25 thousand people are getting pension

Fatehpur News: जिले में 11 हजार से अधिक दिव्यांग सवा नौ हजार को मिल रही पेंशन

Sun, 03 Dec 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
More than 11 thousand disabled people in the district9.25 thousand people are getting pension
इटावा। तीन दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है। दिव्यांगों को सरकार से मिलने वाली सुविधा का लाभ भी मिलता है। जनपद में सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 11,402 दिव्यांग हैं, इनमें 9442 को पेंशन मिल रही है। बस और ट्रेन में भी सफर की सुविधा मिलती है, नौकरी में चार प्रतिशत का आरक्षण मिला है। ज्यादातर दिव्यांगों का आरोप है कि उन्हें फिर भी हर सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

जिला विकलांग एसोसिएशन के मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी का कहना है कि 27 दिसंबर 2016 में बना दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनता है, लेकिन प्रमाण पत्र तीसरे दिन मिलने से दिव्यांग के अलावा साथ आए लोगों का दो दिन खराब होता है। प्रमाण पत्र उसी दिन दे दिया जाए।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि दिव्यांगजन के भी वाहनों के लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। रोडवेज की बसों में दिव्यांगों को या तो बैठाते नहीं हैं और अगर बैठा बी लें तो बाद में उतार देते है। ऐसा न किया जाए। ऋण के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन लोन पास नहीं होता। तीन महीने में होने वाली दिव्यांग बंधु की बैठक में संबंधित अधिकारियों के न आने की समस्या बताई। आरोप लगाया कि दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रतिशत देने में मानवीय व्यवहार नहीं किया जाता। नौकरी से लेकर जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत में दुकानों में भी आरक्षण नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने बताया कि रेलवे की यात्रा के लिए कार्ड बनवाने के लिए कानपुर जाना पड़ता है। इसके अलावा राशन कार्ड बनवाने के लिए भी भटकना पड़ता है। पढ़े लिखे दिव्यांगों को रोजगार दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed