फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Morang mining lease stuck with character certificat

चरित्र प्रमाण पत्र से फंसा मौरंग खनन पट्टे का पेंच

Wed, 11 Nov 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Morang mining lease stuck with character certificat
कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन उदय प्रताप सिंह के चरित्र प्रमाणपत्र पर राज्यमंत्री की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद खनन के पट्टे पर तलवार लटक गई है। मामला खनन निदेशालय लखनऊ पहुंच चुका है। मामले में लखनऊ जिला प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

उदय प्रताप मूल रूप से खागा के रहने वाले हैं। उन्होंने लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र के रायबरेली रोड साउथ सिटी के पते से आठ अगस्त 2018 को हैसियत और 21 सितंबर 2019 को चरित्र प्रमाणपत्र बनवाया था। इन प्रमाणपत्रों के जरिए सात सितंबर 2020 को कोट गांव का मौरंग खनन पट्टा इनके नाम पर स्वीकृत हुआ, जिसकी सिक्योरिटी मनी डेढ़ करोड़ जमा हुई थी।
विज्ञापन

मामले में राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह की ओर से उदय प्रताप सिंह के चरित्र प्रमाणपत्र पर सवाल उठाते हुए शिकायत शासन में की थी। आरोप था कि नौ आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी चरित्र प्रमाणपत्र कैसे जारी किया गया। उनका आरोप है कि मुकदमों के तथ्यों को छिपाकर पट्टा हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच से अब मौरंग खनन पट्टे में पेच फंस गया है। पट्टे की फाइल ई टेंडर के बाद लखनऊ में एनओसी समेत अन्य विभागीय कार्रवाई में अटकी है। चरित्र प्रमाणपत्र अवैध करार हुआ तो पट्टा निरस्त हो सकता है।

खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि पट्टे का ई टेंडर हुआ है। पट्टा आवेदक उदय प्रताप सिंह के अभिलेखों को जांच के लिए लखनऊ निदेशालय भेजा गया है। अभिलेखों में कमी पाए जाने पर पट्टा निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed