{"_id":"5fd7bc6d8ebc3e3c526142b1","slug":"month-passed-no-water-in-canal-fatehpur-news-knp5999248125","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीना बीता, नहर में नहीं आया पानी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीना बीता, नहर में नहीं आया पानी, किसान परेशान
विज्ञापन
सूखी पड़ी निचली रामगंगा नहर
- फोटो : FATEHPUR
बकेवर(फतेहपुर)। देवमई ब्लॉक क्षेत्र में रामगंगा नहर में डेढ़ माह से पानी नहीं आया है। इससे किसान परेशान हैं। गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत है, लेकिन नहर सूखी पड़ी है।
किसान कहते हैं कि अगर कुछ दिन नहर में पानी नहीं आया, तो उनकी जमा पूंजी खेतों में नष्ट हो जाएगी और किसान गर्त में पहुंच जाएगा। गेहूं की फसल की बुवाई का महीना बीत चुका है और गेहूं को 22 से 25 दिन में पानी की जरूरत होती है। किसान चंद्रपाल गोसाई खेड़ा ने बताया कि गेहूं की 35 दिन पहले बुआई कर दी गई थी। अब फसल को पानी की जरूरत है। ढाई किमी ककरहिया माइनर की सफाई अब तक नहीं हो पाई और न ही पहले कभी हुई।
इसी प्रकार मुसाफा, गोसाई खेड़ा, दुबेपुर, डारी बुजुर्ग, डारी खुर्द बरिगवां, बकेवर, पधारा दिलावरपुर, सुजावलपुर, देवमई, अकबराबाद नानामऊ, हिराई खेड़ा, रसूलपुर गांवों के किसान पानी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन नहर पर कई जगह पुलों का निर्माण चल रहा है। यह काम पूरा होने में अभी 15 दिन लग सकता है। अवर अभियंता रामकिशन ने बताया कि सभी कार्य 25 दिसंबर तक पूर्ण हो जाएंगे और नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।