फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Money withdrawn with fake signature of deceased, FIR registered

Fatehpur News: मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से रुपये निकाले, एफआईआर

Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Money withdrawn with fake signature of deceased, FIR registered
फतेहपुर। ससुर के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते से पांच लाख 25 हजार रुपये निकाले जाने पर बहू ने देवर, सास और बैंक कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हथगाम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी स्व. उमेश कुमार की पत्नी सुशीला देवी मूलरूप से हुसैनगंज थाने के मवई निवासी है। दिवंगत ससुर रामकिशुन का खाता हथगाम थाने के अमिलिहापाल एसबीआई शाखा में था। खाते में पेंशन आती थी। जनवरी 2020 में ससुर रामकिशुन बीमारी के कारण शारीरिक व मानसिक रूप से अपंग हो गए थे। ससुर रामकिशुन की छह जनवरी 2021 को मौत गई थी। मौत के बाद चार मार्च 2021 को देवर धर्मेश कुमार ने ससुर के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। पता लगने पर खाते की छानबीन की। ससुर की बीमारी दौरान उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पहले चार लाख 65 हजार रुपये निकाले गए हैं। कूटरचित हस्ताक्षर से रुपये के गबन में बैंक कर्मियों की मिलीभगत है। भुगतान आहरण फार्म से किया गया है। आहरण फार्म के जरिए भुगतान व्यक्तिगत खाताधारक को किया जाता है। जबकि मार्च 2020 के बाद से ससुर बैंक नहीं गए थे। साजिश में सास गोमती देवी भी शामिल है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर हथगाम पुलिस ने मां, बेटे व बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed