फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Money embezzled from farmer after feeding him intoxicants

Fatehpur News: नशीला पदार्थ खिलाकर किसान से बैनामे के बाद रकम हड़पी

Mon, 11 Mar 2024 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 11 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Money embezzled from farmer after feeding him intoxicants
नशीला पदार्थ खिलाकर किसान से बैनामे के बाद रकम हड़पी
विज्ञापन

- पूर्व प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नशीला पदार्थ खिलाकर किसान से जमीन का बैनामा कराने के बाद 12 लाख की चेक भी छीन ली। समाधान दिवस पर शिकायत के बाद हुसैनगंज पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी, एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी विद्यानंद उर्फ विज्ञानंद ने बताया कि बलुवापुर निवासी ज्ञानेंद्र, गांव का रामनिहोरे, बसोहनी निवासी देवेंद्र कुमार, बसोहनी पूर्व प्रधान गया पाल, राजेश कुमार तीन मई 2023 को उन्नौर गांव स्थित जमीन का बैनामा कराने ले गए। रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बना लिया। उससे भूमि का नयापुरवा गांव के राजेंद्र की पत्नी आशा देवी और बसोहनी गांव के उमाशंकर के पक्ष में बैनामा करा लिया। बैनामे के समय एक 10 लाख व दूसरी 12 लाख चेक दी। बैनामा के बाद 12 लाख की चेक उन लोगों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छीन ली। जातिसूचक शब्द बोलकर गाली गलौज की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक रामकेवल पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed