फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mistaken for thief, beaten up for asking for directions, car vandalised

Fatehpur News: रास्ता पूछने पर चोर समझकर पीटा, कार में की तोड़फोड़

Mon, 29 Sep 2025 07:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Mistaken for thief, beaten up for asking for directions, car vandalised
फतेहपुर। शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे कार सवारों को रास्ता पूछने पर चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट दिया। कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने मामले में पांच नामजद और तीन अन्य के खिलाफ बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि वह कौशांबी में साले पिंटू के लिए लड़की देखने गए थे। उसके साथ भाई सौरभ सचान, साला पिंटू और बालकिशोर थे। साले का घर चांदपुर थाना क्षेत्र के मैधरी गांव में है। वह शनिवार रात दोनों साले को छोड़कर मैधरी गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


केवटरा गांव के पास अंधेरा होने की वजह से रास्ता भटक गए। उसने कुछ लोगों से रास्ता पूछा। इसी दौरान उन्होंने शोर मचा दिया। काफी संख्या में ग्रामीण आ गए। सभी ने मिलकर लाठियों से उन्हें और साथ में रहे लोगों को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच दो मोबाइल गायब हो गए। कार में पथराव कर तोड़फोड़ की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद कुछ आरोपियों की पहचान की। केवटरा गांव के गणेश, चिनकू, भरत, शनि, छोटू और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed