फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Missing trader found dead three days in well

तीन दिन से लापता व्यापारी का शव कुएं में मिला

Mon, 13 Jun 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Missing trader found dead three days in well
कुएं से शव निकालने का प्रयास करते दमकल के जवान व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए व्यापारी का शव रविवार को एक कुएं में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जाफ रगंज थाने के गांव बुधौली निवासी लक्ष्मी नारायन के  35 वर्षीय बेटे प्रवीण वर्मा उर्फ तेज लखनऊ में बाइक, मोटर पार्ट्स का बड़ा व्यवसाय करते थे। उनकी शादी थाना क्षेत्र के ही गांव नयापुरवा निवासी जयपाल की पुत्री उर्मिला के साथ फरवरी 2011 में हुई थी। युवक के चार वर्ष की पुत्री चांदनी भी है।
विज्ञापन



युवक की बहन ममता ने बताया कि भाई 8 जून को स्विफ्ट कार से गांव आया था। 9 जून को वापस लखनऊ गया। वहां से उसी रात 12 बजे अपनी ससुराल पहुंच गया। यहां आधा घंटे रुकने के बाद अपने मामा के घर आजमपुर गढ़वा के लिए रवाना हो गया। दूसरे दिन मामा के घर नहीं पहुंचा तो ससुरालीजनों ने खोजबीन की। उसकी कार चांदपुर थाने के कुलखेड़ा गांव के पास एक खंती में फंसी मिली। 10 जून को बहन ने चांदपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर मृतक के ससुर जहां कार फंसी थी, उसके ईर्द-गिर्द खोजबीन करते हुए मदुरी पानी टंकी के पीछे बने कुएं के पास पहुंच गए। कुएं से दुर्गंध आ रही थी। कुएं में देखा तो कोई शव उतराता दिखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।



मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकालने के लिए फायर पुलिस के जवानों को बुलाया। ग्रामीणों के सहयोग से जवानों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला तो शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पर हत्या किसने और क्यों की, यह अभी साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed