फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   misdeed wwith girl in fatehpur

बालिका को अगवा कर पड़ोसी ने दुष्कर्म किया, परिजनों ने आपबीती सुनाई

Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
misdeed wwith girl in fatehpur
औंग में पड़ोसी ने बालिका को अगवा कर दुष्कर्म किया। किशोरी बेहाल हालत में घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

वारदात औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई। 12 साल की बालिका मंगलवार को घर में मौजूद थी। मां और पिता खेत में थे। बालिका पर पड़ोस के 42 साल के युवक की नियत खराब थी। बालिका के पिता ने बताया कि पड़ोसी दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचा। उसने बेटी से पानी मांगा। बेटी उसे पानी देने के लिए घर के बाहर आई तो उसे टॉफी दिलाने के बहाने ले गया। जंगल में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन

किशोरी किसी तरह घर पहुंची। खेत से शाम को मां वापस लौटी तो बेटी ने आपबीती सुनाई। परिजन बुधवार को पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। उसके बाद आरोपी पड़ोसी को शादीपुर क्रासिंग के पास गिरफ्तार कर लिया। एसओ बीबी सिंह ने बताया पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed