फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Miscreants stole the hair of a woman going to the temple.

Fatehpur News: मंदिर जा रही महिला के बाले लूट ले गए बदमाश

Wed, 03 Jun 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Miscreants stole the hair of a woman going to the temple.
खागा। कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता रोड पर मंगलवार सुबह हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रही एक महिला के कान से सोने का बाला बाइक सवार दो युवक लूटकर भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खासमऊ निवासी शिवशंकर साहू कई वर्ष से नौबस्ता रोड किनारे मकान बनाकर रहते हैं। उनकी पत्नी शांति देवी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हनुमान मंदिर पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके कान से करीब पांच ग्राम के सोने का बाले लूट लिए। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश खागा की ओर भाग निकले। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में महिला नहीं दिख रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed