{"_id":"68cc28da87fa7ba84d00f5b1","slug":"miscreants-snatched-the-purse-of-an-e-rickshaw-rider-and-fled-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1270993-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
मझिलगांव। खागा से अपने गांव टेसाही खुर्द ई-रिक्शा से लौट रही महिला का पर्स बाइक सवार बदमाश छीनकर भाग गए। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए ई-रिक्शा चालक को साथ कोतवाली ले गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही खुर्द गांव निवासी श्यामू शर्मा, पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बुधवार को कानपुर गए थे। देर शाम को दोनों कानपुर से खागा किशनपुर रोड पर लंबरदार मार्केट पहुंचे। इसके बाद दोनों ई-रिक्शा से टेसाही खुर्द गांव जा रहे थे।
शाम करीब पौने सात बजे जैसे ही वह ई-रिक्शा से हरदों के मजरा पटेरवा पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मार कर लक्ष्मी देवी के हाथ से पर्स छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
श्यामू और लक्ष्मी जब तक शोर मचाने दोनों मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने जांच की। पुलिस ने श्यामू शर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस शक के आधार पर ई-रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
श्यामू शर्मा ने बताया कि पर्स में सोने का झाला, चेन व अंगूठी और चांदी की पायल, मोबाइल, एटीएम व 20 हजार रुपये नकद थे। इंस्पेक्टर क्राइम डीके शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है, जल्द ही खुलासा हो जाएगा।