{"_id":"6a723d5e78c9f0b547021157","slug":"miscreants-posing-as-police-robbed-a-young-man-of-20000-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159832-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस बनकर आए बदमाशों ने युवक से 20 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस बनकर आए बदमाशों ने युवक से 20 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
बिंदकी। पुलिसकर्मी बनकर आए तीन कार सवार बदमाशों ने मध्य प्रदेश के एक युवक से 20 हजार रुपये लूट लिए। यह घटना ललौली चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने बिंदकी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के अकोना गांव निवासी लल्ला सिंह कानपुर से बस द्वारा बिंदकी पहुंचे थे। वह ललौली चौराहे पर अपने रिश्तेदारों के घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने पूछताछ और तलाशी के बहाने लल्ला सिंह को कार में बैठा लिया। आरोपी उन्हें भवानीपुर गांव की ओर ले गए। रास्ते में उन्होंने लल्ला सिंह के बैग से 20 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद बदमाश युवक को सड़क किनारे उतारकर फरार हो गए।
ललौली चौराहे पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार तीनों आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।