फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mining operators and villagers in front of metering team

पैमाईश टीम के सामने खदान संचालक ग्रामीणों के बीच झगड़ा

Tue, 19 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mining operators and villagers in front of metering team
असोथर (फतेहपुर)। रामनगर कौहन मौरंग खदान के रास्ते का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम के सामने ही ग्रामीण और खदान संचालक भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने पैमाइश रोक दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन खंड में एक माह से विवाद चल रहा है। मामले की सूचना पर एसडीएम प्रमोद झा के निर्देश पर न्यायिक तहसीलदार चंद्रशेखर, राजस्व टीम और एसओ हेमराज सरोज सोमवार मौरंग घाट पहुंचे। विवादित भूमि धरी के रास्तों का निरीक्षण करने के बाद न्यायिक तहसीलदार ने टीम को पैमाइश के निर्देश दिए। घाट संचालक की ओर से कई असलहाधारी आ पहुंचे। दूसरे पक्ष से ग्रामीण जुट गए। दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। काश्तकार देवमणि दुबे, लालता दुबे, आरती द्विवेदी, रामवीर दुबे, कल्लू सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, राजकरन सिंह, ब्रज मोहन सिंह, प्रदीप दुबे, बीरेंद्र सिंह ने टीम से शिकायत किया। आरोप लगाया कि उनके खेत से खदान संचालक जबरन रास्ता बनवा रहे हैं। उधर, खदान संचालक पक्ष के दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने दूसरा रास्ता बनवा लिया है। इसी खुन्नस में जिले के सत्ता पक्ष के कद्दावर के इशारे पर आए दिन आरोप लगाकर हंगामा कराया जा रहा है। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि पक्षों के बीच हल्की झड़प हुई है। दोनों लोगों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed