{"_id":"302023baf85e9c66442156e3665bb9e1","slug":"millions-stolen-from-three-homes-in-a-single-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव जाफराबाद में चोर एक ही रात तीन घरों से नगदी समेत लाखों कीमत के सोने-चांदी के गहने बटोर ले गए। जाते-जाते एक घर से चोरी की गई रायफल गांव के बाहर घूरे में फेंक गए। घटना से ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फ्रिंगर प्रिंट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द माल बरामदगी का आश्वासन दिया है। चोरी गए माल में 83 हजार नगद व करीब तीस लाख के गहने बताए जाते हैं।
विज्ञापन
गांव जाफराबाद में नारायन सिंह, छोटे भाई धर्मेद्र सिंह उर्फ पप्पू और कप्तान सिंह परिहार बड़े काश्तकार हैं। तीनों के मकान पास-पास हैं। मंगलवार की रात तीनों घरों के गृह स्वामी नलकूपों में धान की फसल में पानी लगाए हुए थे। घर की महिलाएं और बच्चे छत पर सो रहे थे। नारायन सिंह का पुत्र मान सिंह कमरे में सोया था। तभी चोर पीछे की दीवार से छत पर पहुंचे। यहां सो रही महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। जीने की कुंडी खोल नीचे पहुंचे और नारायन सिंह के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। बगल के कमरे में चोरों ने अलमारी खोलकर नारायन सिंह की लाइसेंसी रायफल कब्जे में ले लिया। दूसरी आलमारी से आठ हजार नगदी, सोने के दो हार, 15 अंगूठी, 2 जंजीर, 12 चूड़ी, झुमकी, चांदी के 25 सिक्के समेट लिया। बगल के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर एक जंजीर, तीन अंगूठी लगभग 14 लाख के जेवरात पार कर दिए। यहां से माल समेटने के बाद चोर छत के रास्ते छोटे भाई धमेंद्र उर्फ पप्पू के घर भी घुसे। चोरों ने आंगन, कमरे का ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर से सोने की हाफपेटी, दो हार, छह अंगूठी, चार जंजीर, बाला, चांदी के चालीस सिक्के, तश्तरी, नारियल सुपारी समेत करीब 9 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार नगद पार कर दिए।
विज्ञापन
इसी अंदाज में कप्तान सिंह के घर घुसे चोरों ने कमरे की कुंडी खोलकर अलमारी की चाभी पा गए। यहां से पांच हजार रुपये नगदी, सोने के तीन हार, सात अंगूठी, सलाई, तीन जंजीर, दो जोड़ी बाला, झुमकी, दो मंगलसूत्र, विजली, टप्स, चांदी की चार जोड़ी तोड़िया, नारियल, तश्तरी, सुपाड़ी आदि 7 लाख रुपये के जेवरातों को चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया, सैकड़ों ग्रामीणों की एकत्र भीड़ में आक्रोश भड़क गया। कोतवाल केके यादव, सीओ आरके वर्मा ने चोरी का खुलासा करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने चोरी गई लाइसेंसी रायफल को गांव बाहर घूर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
इंसेट
महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश
गृह स्वामी नरायन सिंह की छत में परिजनों के साथ सो रही पत्नी शोभा सिंह ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति ने कपड़ा फटका कर कुछ सुंघा दिया। तभी वह नशे की हालत में आकर कुछ बोल नहीं पाई और बेहोश हो गईं।
इंसेट
भाजपा नेता ने पीड़ितों को बंधाया ढांढस
कोतवाली क्षेत्र के गांव के जाफराबाद में हुई तीन घरों पर लाखों की चोरी की खबर लगते ही पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, पूर्वमंत्री राजेंद्र पटेल भाजपाइयों की टीम के साथ घटना स्थल में पहुंच गए। कहा कि सपा सरकार में आपराधिक घटनाओं से पूरा प्रदेश थर्रा गया है। सरकार आपराधिक घटनाओं को रोक पाने के अलावा सभी मामलों पर नाकाम साबित हो रही है। यहां पहुंचे सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, सपा नेता डा. नरेंद्र सिह गौतम ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बात कर चोरी का खुलासा शीघ्र कराया जाएगा। इन नेताओं ने चोरी के शिकार हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।