फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Million rupees from the bank manager's car

बैंक मैनेजर की कार से मिले दस लाख रुपये

Sat, 14 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Million rupees from the bank manager's car
बड़ौरी टोल में बैंक कर्मी की कार में मिला 10 लाख रुपये कैश - फोटो : amarujala
चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोकने के लिए चल रहे चेकिंग अभियान में शुक्रवार को यूको बैंक हंसवा के मैनेजर फंस गए। उन्हें उनकी कार व दस लाख रुपये नकद के साथ थाने ले जाया गया। वहां छानबीन व फ्लाइंग स्क्वायड टीम की जांच में सही पाने के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन



कैश हंसवा ब्लाक स्थित यूको बैंक के मैनेजर ललित बाजपेयी की गाड़ी से मिला। वह अपने कार चालक धीरेंद्र सिंह के साथ कै श कानपुर की ओर से ला रहे थे। बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई शैलेंद्र सिंह ने कार को पकड़ा। उनकी सूचना पर बिंदकी सर्किल के फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी रामकुमार टीम के साथ पहुंचे। कार को कल्यानपुर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


टीम की पूछताछ में कानपुर अर्मापुर यूको ब्रांच मैनेजर का अथारिटी पत्र मैनेजर ललित ने दिखाया। पत्र में दस लाख रुपये कैश हंसवा बैंक को ट्रांसफर किए जाने का जिक्र था। अर्मापुर बैंक से टीम ने संपर्क किया। इसके बाद कार और नकदी छोड़ी गई। एसएचओ एमएम अंसारी ने बताया कि कैश बैंक का निकला है। इस वजह से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed