{"_id":"58ea771d4f1c1bd0355b561f","slug":"message-of-truth-and-non-violence-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा निकाल दिया सत्य व अहिंसा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा निकाल दिया सत्य व अहिंसा का संदेश
Mon, 10 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
people in procession
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
बजरंगदल और विहिप की ओर से रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, शंकर पार्वती, श्री गणेश, दुर्गा जी, हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में घूमी शोभायात्रा पुन: अमौली कस्बे में मैदान में पहुंची। मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत संयोजक बीरेंद्र पांडेय ने कहा कि हम सभी हिंदू एक हो जाएं तो ताक त बढ़ जाएगी। गाय, गंगा और गीता की रक्षा के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। राममंदिर जहां है, वहीं बनेगा। अयोध्या में भगवान राम के पूर्वज रहे हैं तो राममंदिर कहीं और कैसे बन सकता है। जो लोग भारत मां को मां नहीं मानते, हिंदुस्तान नहीं मानते, भारतीय संस्कृति व भगवा को स्वीकार नहीं करते उन्हें हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं। भगवान राम ने छुआछूत नहीं माना। सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़े। इसी तरह हम सबको एक साथ मिलकर देश को विकास की ओर ले जाना है। बजरंगदल के प्रांत सह संयोजक आचार्य अजीत राज ने कहा कि हिंदू को अलग-अलग जाति के नाम पर बांटने की कोशिश होती है। राजनीतिक दलों की यह कोशिश कभी सफल नहीं होने देनी है। इस मौके पर विहिप अमौली प्रखंड के अध्यक्ष रवि ओमर, प्रकाश वीर, पंकज सिंह, रोहित, अनिल, ओम जी, शांतीलाल, जवाहरलाल, सतीश, जीतू हयारण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।