{"_id":"602a70138ebc3ee95f323187","slug":"merit-promotion-fathepur-news-basis-electicity-karmi-fatehpur-news-knp6119341110","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्यता के आधार पर पदोन्नति करने का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्यता के आधार पर पदोन्नति करने का उठाया मुद्दा
विज्ञापन
एसई आफिस में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन कर रहे विद्युत कर्मियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया।
इसमें तकनीकी संवर्ग में वेतन विसंगति, प्रमोशन में परीक्षा प्रणाली को खत्म करके योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने की मांग की।
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वेतन विसंगति व प्रमोशन में परीक्षा प्रणाली को खत्म किया जाए।
तकनीशियन की योग्यता के अनुसार उनका प्रमोशन किया जाए। वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नित की जाए। तकनीशियन मांगों को लेकर पांच फरवरी से चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।
पहले काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। अब भी सरकार ध्यान नहीं देगी तो लखनऊ के शक्ति भवन में क्रमिक अनशन किया जाएगा।
इस मौके पर लवकुश मौर्य, गजेंद्र सिंह, दीप नारायण, सुनील पटेल, कमल पांडेय, राजू कुशवाहा, श्रवण कुमार, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, अजीत कुमार सोनी आदि रहे।