{"_id":"573cc0244f1c1bd51aac7466","slug":"mercury-48-from-the-sky-rained-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 48, आसमान से बरसी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 48, आसमान से बरसी आग
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 19 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन में तेज धूप में मुंह बांधकर जाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की प्रचंडता से आम जनमानस बेहाल हो गया है। सुबह से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गया। रात को भी उमस और गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। पंखा, कूलर की हवा भी गर्मी के प्रचंडता में नाकाम है। स्कूल से दोपहर को वापस आने वाले बच्चे भी धूप से बेहाल दिखाई दिए। तापमान में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 48 पहुंच गया, जबकि मंगलवार को 47 डिग्री रिकार्ड किया गया था। सूरज की किरणें धरती पर पड़ते ही आग सी धधकने लगती है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ही रहे, वहां भी उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दिए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग पेड़ और दुकानों की छांव में रहे।
शहर के प्रमुख बाजार भी सन्नाटे में रहे। फुटपाथ पर सजने वाले आम व गन्ना के जूस की दुकानों में लोगों की भीड़ बनी रही। लोग लाइन लगाकर जूस पीते दिखाई दिए। बिजली की भीषण कटौती ने लोगों को और परेशान कर दिया है। दोपहर में बिजली गुल होते ही लोग पसीना से भीगे रहे। हाथ के पंखा हिलाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे।