फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Merchants of Death by collision of the truck, injuring cousin

ट्रक की टक्कर से व्यापारी की मौत, चचेरा भाई घायल

Tue, 13 Feb 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Merchants of Death by collision of the truck, injuring cousin
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे कार सवार चचेरे भाइयों को सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। एक की मौके हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बेकाबू ट्रक खंती में जाकर पलट गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कौशांबी जिले में सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा के बारा बड़ादरा निवासी नारायण केशरवानी का बेटा संदीप (35) गल्ला कारोबारी था। शहर के एक मैरिज हाल में संदीप अपने चचेरे भाई ऋषभ (16) पुत्र ओमशिव के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। सोमवार रात लौटते समय थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के एकारी मोड़ पर संतरे लदे ट्रक ने उनकी डिजायर कार में टक्कर मार दी। कार के परखचे उड़ गए। दोनों कार में फंसे थे। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने संदीप केशरवानी को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई ऋषभ की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। सूचना पर कौशांबी से भाई अंकित व परिजन आए। अंकित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। अंकित ने बताया कि हादसे से भाभी, मां व बच्चों का हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed