फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Merchants display at the Collectorate

व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 18 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Merchants display at the Collectorate
कचहरी में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कचहरी में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि पांच साल से दिन दहाड़े हत्याएं, लूट हो रही हैं। इससे व्यापारियों में भय बना हुआ है। अपराधियों को पुलिस थाने में संरक्षण दे रही है। लोगों को मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे व्यापारियों और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग से जिले की सड़कें बदहाल हैं। हर दिन दुर्घटना से किसी न किसी की मौत हो रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री नरिंदर सिंह, राममिलन शिवहरे, मनोज घायल, संध्या त्रिपाठी, नीतू बेदी, मनोज शिवहरे, दीपक तिवारी, अशोक सिंह, अंकित मिश्रा, संजय मिश्रा, विनोद शरण, कुंवर अरुण सिंह, दिलीप मौर्या, राजवंश सिंह, शुएब खान, इशरत, जयंत श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, शिवम मिश्रा, राजा मिश्रा, मोहन गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed