{"_id":"6a2471da00931329c40c264c","slug":"mentally-deranged-youth-attacked-his-wife-and-aunt-with-an-axe-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156212-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मानसिक विक्षिप्त युवक ने पत्नी और मामी पर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मानसिक विक्षिप्त युवक ने पत्नी और मामी पर कुल्हाड़ी से किया हमला
विज्ञापन
फोटो-20- घायल ऊषा देवी। संवाद
गाजीपुर। मानसिक विक्षिप्त युवक ने शुक्रवार रात पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। बचाने आई मामी पर भी हमला कर किया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां निवासी प्रेम कुमार पत्नी ऊषा देवी और बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी मामा बदलू रैदास के घर पहुंचा था।
मामा बदलू ने बताया कि भांजे प्रेम कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। भूत प्रेत के साये पर झाड़फूंक कराने के लिए भांजे को परिवार के साथ बुलाया था। भांजा रात को घर के बाहर सोया था। झाड़फूंक के चलते शुक्रवार रात उसके बगल में ही रात को कुल्हाड़ी रखी गई थी।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे प्रेम कुमार कुल्हाड़ी लेकर छत पर पहुंचा और पत्नी ऊषा देवी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पत्नी ओमश्री बचाने पहुंची तो प्रेम उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं।
किसी तरह प्रेम पर काबू पाया गया। यूपी 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार को हिरासत में लिया गया है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। परिजन को थाने बुलाया गया है।