{"_id":"6716b2c9600748da7b070434","slug":"mental-health-awareness-camp-organized-in-chc-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-123176-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीएचसी में लगा मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीएचसी में लगा मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर
विज्ञापन
जहानाबाद। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगा। सोमवार को शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने किया।
विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में यह मानसिक बीमारी बढ़ रही है। इसके लिए सरकार ने निशुल्क इलाज की व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में की है। सरकार आपके स्वास्थ्य के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, जिसके तहत पांच लाख का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रिंकी लकड़ा ने बताया कि मानसिक रोगियों को चिह्नित कर पांच मनोरोगियों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए एसीएमओ डॉ. आरके वर्मा को पत्र लिखा है। इस बीमारी के लक्षण तनावपूर्ण स्थिति, जल्दी थकान महसूस करना, हाथों में कंपन, याददाश्त कमजोर होना, दिल में घबराहट, सीने में दर्द है।
...................