{"_id":"641b535c9db67ba0ad07da64","slug":"medical-college-construction-late-notice-fatehpur-news-c-12-1-137608-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी, नोटिस
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष में पूरा करने की चुनौती है। इसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी शामिल है। कॉलेज का निर्माण वित्तीय वर्ष तक पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था से कारण सहित कार्य की पूरी रिपोर्ट सीडीओ सूरज पटेल ने मांगी है।
जिले भर में 50 लाख से अधिक लागत की कुल 47 परियोजनाएं साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये से पूरी होनी हैं। इसमें अभी तक महज नौ परियोजनाएं ही पूरी हो सकी हैं। 37 पर निर्माण कार्य जारी है। एक परियोजना अब तक शुरू नहीं हो सकी है। ये ब्लाक हसवां के बड़नपुर में गोशाला निर्माण है। आवंटित जमीन पर कोर्ट से स्टे लगने के कारण यह अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
इसके अलावा 37 परियोजनाओं को मार्च तक पूरा करना चुनौती बना हुआ है। इसे लेकर सीडीओ ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने शिक्षा, न्याय, चिकित्सा समेत एक-एक निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी ली, तो मेडिकल कॉलेज का निर्माण अधूरा मिला।
विज्ञापन
कॉलेज के अकेडमी ब्लाक, छात्र और छात्राओं के लिए हॉस्टल, लेक्चर हाल और एडमिन ब्लाक का निर्माण नवंबर महीने में ही पूरा करना था। इसे फरवरी माह तक पूरा नहीं किया जा सका। इस पर सीडीओ ने कार्यदायी संस्था से कारण सहित काम में देरी की पूरी रिपोर्ट मांगी और कॉलेज के चार ब्लॉक के निर्माण कार्य की डेड लाइन भी 15 अप्रैल दे दी। सीडीओ ने समय पर सभी कामों को पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विजयीपुर कृषि कल्याण केन्द्र की पूर्ण परियोजना को भी हैंडओवर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील भारती, अपर उप जिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य, वारिष्ठ अर्थ संख्याधिकारी, जिला अर्थ संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस
जिले की शिक्षा, चिकित्सा विभाग की कई बड़ी परियोजनाओं का कार्य प्रतापगढ़ आवास विकास परिषद कर रही है। बुधवार की बैठक में संबंधित विभाग से एई पहुंचे और काम भी धीमा मिला। इस पर सीडीओ सूरज पटेल ने नाराजगी जताई और एक्सईएन को नोटिस जारी किया है।
50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरा करना है। कई परियोजनाएं पूरी भी कर ली गई हैं। धीमी गति से किए जा रहे कार्यों को लेकर नोटिस जारी किया है।
सूरज पटेल, सीडीओ, फतेहपुर