{"_id":"578696ee4f1c1b124b13e208","slug":"medal-and-certificate-of-merit-award-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल और प्रमाणपत्र से होगा मेधा का अलंकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल और प्रमाणपत्र से होगा मेधा का अलंकरण
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
लोगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से 16 जुलाई को इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र- छात्राओं का सम्मान समारोह चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांश नगर (सीपीएस) में होगा। मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मेेेधा सम्मान समारोह में 60 फीसदी से अधिक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र- छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। मेधावी अपना रजिस्ट्रेशन सीपीएस में कार्यक्रम तिथि को दोपहर 12 से एक बजे के मध्य करा सकते हैं।
सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़ - चढ़कर हिस्सा लेने वाले अमर उजाला ने विभिन्न क्षेत्र की मेधाओं को सम्मानित करने का सफर जारी कर रखा है। इसी कड़ी में अमर उजाला ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर भविष्य ज्योति सम्मान देने का काम शुरू किया है।
शैक्षिक वर्ष 2015-16 में 60 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र- छात्राओं को 16 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में प्रतिभाग के लिए अंकतालिका की छाया प्रति लाना जरूरी होगा। ऐसे विद्यार्थी जो अंक प्रतिशत का मानक पूरा करते हैं। वह दोपहर एक बजे होने वाले इस सम्मान के हकदार बन सकते हैं।
विज्ञापन
समारोह में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने वाली प्रतिभाओं को टीएमयू की ओर से 15 हजार, 10 हजार और पांच हजार रुपये की तीन छात्रवृत्ति दी जाएंगी। इसके लिए जरूरी होगा, इसी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना। अधिक जानकारी के लिए 9473543007 या फिर 9307911933 पर संपर्क कर सकते हैं।