फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mausam Ali won a wrestling match with a prize of 15,000 by pinning 'Jallad'.

Fatehpur News: मौसम अली ने जल्लाद को चित कर जीती 15 हजार की इनामी कुश्ती

Sun, 04 Oct 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mausam Ali won a wrestling match with a prize of 15,000 by pinning 'Jallad'.
फोटो-27-खखरेरू में आयोजित दंगल में दांवपेच आजमाते पहलवान। संवाद
खखरेरू। नगर पंचायत में चल रहे पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शनिवार को दंगल के साथ समापन हुआ। अखाड़े में विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

दंगल में नेपाल के स्टार पहलवान लकी थापा के अलावा मौसम अली, टाइगर, चीता, जावेद गनी और अंकुल समेत कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। खागा विधायक एवं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने नेपाल के लकी थापा और मौसम अली का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। अंतिम और मुख्य मुकाबला 15 हजार रुपये की इनामी कुश्ती के लिए मौसम अली और जल्लाद पहलवान के बीच हुआ।
विज्ञापन

काफी देर चले मुकाबले में मौसम अली ने शानदार दांव लगाकर जल्लाद को चित कर दिया। जीत के बाद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केसरवानी, सुशील चौधरी, गजाली मिर्जा, गया पाल, शुभम समेत मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-27-खखरेरू में आयोजित दंगल में दांवपेच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-27-खखरेरू में आयोजित दंगल में दांवपेच आजमाते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed