{"_id":"69ab1b738b26889a4e0615bc","slug":"maujmabads-daughter-shambhavi-became-an-ias-officer-securing-46th-rank-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-150422-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मौजमाबाद की बेटी शांभवी बनीं आईएएस, हासिल की 46वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मौजमाबाद की बेटी शांभवी बनीं आईएएस, हासिल की 46वीं रैंक
विज्ञापन
फोटो-20-शांभवी तिवारी। स्रोत परिजन
फतेहपुर। सदर तहसील क्षेत्र के मौजमाबाद गांव की बेटी शांभवी तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया 46वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है।
शांभवी तिवारी के पिता सुशील कुमार तिवारी और मां निवेदिता तिवारी उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार के साथ पूरे गांव में गर्व और उत्साह का वातावरण है। शांभवी के बाबा आरआर तिवारी स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
शांभवी ने इससे पहले वर्ष 2024 में भी सिविल सेवा परीक्षा में 464वीं रैंक हासिल की थी जिसके बाद उनका चयन रेलवे सेवा में हुआ था। इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 46वीं रैंक प्राप्त की है। इससे उन्हें प्रशासनिक सेवा में कार्य करने का अवसर मिलेगा। उनकी सफलता को जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।