फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maternal uncle died due to electrocution in niece's baby shower

Fatehpur News: भांजी की गोदभराई में आए मामा की करंट से मौत

Mon, 27 Mar 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
maternal uncle died due to electrocution in niece's baby shower
फतेहपुर। भांजी की गोदभराई में शामिल होने आए मामा की रविवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के गोसाईं का पुरवा निवासी चंद्रभान (64) किसान थे। वह खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव बहन दुलरिया की बेटी की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। गोदभराई की रस्म रविवार शाम होनी थी। चंद्रभान सुबह नहाने के लिए नलकूप जा रहे थे। रास्ते में बिजली खंभे का सपोर्ट वायर छूने से करंट की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर चंद्रभान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार बेटे हैं। घटना से परिवार में खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पैतृक गांव ले गए हैं।
विज्ञापन

---------
ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
- मलवां और खागा स्टेशन के पास हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्लीपुर/खागा। मलवां और खागा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। एक शव की पहचान हो सकी है। दूसरे की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल थानाक्षेत्र के वरदिया निवासी हरीलाल का पुत्र काजू (25) मलवां रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। उसका सुबह डाउन लाइन पर शव मिला। हाथ में कल्लू संग खुशबू गुदा हुआ था। हाथ में नाम की चर्चा हुई तो साथी मजदूर पहुंचे। उन लोगों ने शव की पहचान की। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी है। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी और रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार रात एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर सके। महिचा मंदिर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का मानना है कि किसी ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हुई है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed