फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   matdaan

दो पालियों के प्रशिक्षण में 235 मतगणना कार्मिक गैरहाजिर

Fri, 30 Apr 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
matdaan
फतेहपुर। ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय में दो पालियों के प्रशिक्षण में 235 मतगणना कार्मिक गैरहाजिर रहे। गुरुवार को दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में अफरातफरी का माहौल रहा। उमसभरी गर्मी में कार्मिकों का हाल बेहाल रहा। अधिक भीड़ होने के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के 13 ब्लॉकों में दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना होनी है। जिसके लिए 5760 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार से मतगणना कार्मिको का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। पहली पाली में 1600 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, जिसमें 136 कर्मचारी गैरहाजिर थे। दूसरी पाली के प्रशिक्षण में भी 1600 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इसमें भी 99 कार्मिक गैरहाजिर थे।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में गैरहाजिर कर्मिकों की रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय भेजी गई है। वहीं से गैरहाजिर कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीडीओ सत्यप्रकाश ने बताया कि गैर हाजिर कर्मचारियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed