{"_id":"603be69d8ebc3ecabd52410a","slug":"marrige-couple-fathepur-news-92-pairs-cm-vivah-fatehpur-news-knp614774356","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोहों में एक दूजे के हुए 92 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोहों में एक दूजे के हुए 92 जोड़े
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में बैठे वर वधू व आशीर्वाद देती तेलियानी ब्लाक प्रमुख अनीता साहू व पूर्वा भाज?
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को 92 जोड़ों ने एक साथ निभाने का वायदा किया।
शहर के बांके बिहारी मंदिर शांति नगर में सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र की देखरेख में 38 जोड़ों के फेरे कराए गए।
गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बहुआ ब्लाक के जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर में बहुआ, असोथर हसवा ब्लाक क्षेत्र से आए 33 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने जोड़ों को आशीर्वाद देते उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
इसके बाद सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनिल पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रकाश गुप्ता, बीडीओ असोथर प्रवीणानंद, विजय शंकर तिवारी, अनूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक मुख्यालय में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह वर वधुओं को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य भी मौजूद रहे। बीडीओ ऐश्वर्य यादव, एडीओ समाज कल्याण दीपक कुमार की देखरेख में 21 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए।
पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार विवाह के नाम पर दस हजार देती थी, लेकिन यह धनराशि व्यर्थ चली जाती थी।
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही 35 हजार रुपये नकद सहित विवाह का सारा इंतजाम अपने कंधे पर ले लिया।
इस मौके पर तहसीलदार शशि भूषण मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन जायसवाल, नामित सभासद महेश कुमार साहू, मुन्ना, मनोज कुमार सिंह, शरीफ सेठ, सुरेंद्र मास्टर, देवेंद्र अग्निहोत्री मौजूद रहे।