{"_id":"64c959dea124125fdf013614","slug":"married-woman-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-1560-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के घोरहा निवासी विनय पांडेय की पुत्री रिया पांडेय की शादी 25 नवंबर 2020 को मध्यप्रदेश इंदौर के विजय नगर निवासी रुद्धाक्ष शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। परिजनों के बीच कई बार समझौता हुआ। दहेज की मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजनों ने दो माह पहले 26 मई को दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और सबकुछ छीनकर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर बिंदकी पुलिस ने पति रुद्धाक्ष शुक्ला, ससुर उमाशंकर, सास संतोषी शुक्ला, देवर इंद्रीश शुक्ला, तनुज शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।