फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman's death, suspected of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 18 Sep 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, suspected of murder
थरियांव। रसूलपुर उर्फ ख्वाजीपुर में चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ख्वाजीपुर निवासी शिवकुमार लोधी की पत्नी उर्मिला देवी (19) सोमवार की शाम जंगल गई थी। घर लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन पीड़िता को लेकर आंबापुर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए। वहां से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में विवाहिता की मौत हो गई। युवती ने साल भर पहले प्रेम विवाह किया था। उसका मायका जुनैदपुर है। उसने खागा कोतवाली में पांच मई को गांव में ग्रामीणों के समक्ष शादी की थी। मृतका के पिता बदलू भाई चंद्रसेन, सर्वेश, राहुल, शनि का रो रोकर हाल बेहाल है। उर्मिला के मौसा शिवपर्सन लोधी ने बताया कि मौत के बाद ससुरालीजन दाह संस्कार करना चाहते थे। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पति मुंबई में सटरिंग का काम करता है। एक सप्ताह पहले घर आया था। आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। ससुराल वाले कीटनाशक दवा खाने की शंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकांत यादव का कहना कि युवती के पिता की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed