फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman hanged after a fight with her husband

पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगा ली फांसी

Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged after a fight with her husband
गाजीपुर (फतेहपुर)। कमरे में फांसी लगाकर एक विवाहिता ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर मार डालने का आरोप लगाया है। दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के जगनाथपुर गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रशेखर पटेल की बेटी शालू (23) की शादी 27 जनवरी 2019 को गाजीपुर थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर निवासी राजेंद्र के बेटे बिपिन पटेल से हुई थी। बिपिन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद पत्नी ने मुंबई साथ चलने की जिद की थी। जिसके चलते वह पत्नी को साथ ले गया था। बिपिन परिवार के साथ 14 नवंबर को घर लौटा था। घरेलू बातों को लेकर गुरुवार रात पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद पति दूसरे कमरे में सोने चला गया। पति ने बताया कि आत्महत्या की धमकी देकर शालू ने कमरा बंद कर लिया था। उसे लगा कि अक्सर विवाद के दौरान लोग एक दूसरे से जीने मरने की बात कह देते हैं। गुस्सा सुबह तक ठंडा होना सोचकर दूसरे कमरे में सोने चला गया था। परिवार की सुबह नींद खुली। कमरे से शालू बाहर नहीं निकली। खिड़की से झांका तो पत्नी पंखे के कुंडे व साड़ी के सहारे फंदे में लटकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। दरवाजा लोहे का लगा होने के कारण पुलिस तोड़ नहीं पाई। गांव के लोगों ने कमरे की एक साइड की दीवार ढहाई। इसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका। मायके पक्ष से भाई अनुज पटेल पहुंचा। अनुज ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में एक लाख कैश और बाइक की मांग करते थे। इसी वजह से हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया है। थानेदार डीडी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed