फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman beaten and thrown out of house for not getting bike

Fatehpur News: बाइक न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Fri, 28 Jun 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of house for not getting bike
फतेहपुर। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के कुकुरी निवासी शांति देवी उर्फ लक्ष्मी देवी की शादी 11 दिसंबर 2020 थरियांव थाना सखियांव के ब्रह्मपुर निवासी सोहन उर्फ बउवन से हुई थी। महिला ने एफआईआर में बताया कि पति, ससुर फूल सिंह, सास केशकली, जेठ गोलू सिंह, मान सिंह, जेठानी ललिता देवी, पूनम देवी शादी के बाद से दहेज में बाइक की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर ससुराली मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। बाइक न मिलने पर 17 नवंबर को 2023 को ससुरालियों ने लात, जूते, डंडों से पीटा और घर से निकाल दिया। सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। इसके बाद भी ससुराली उसे रखने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

मायके पक्ष को भी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर अपमानित किया। उसने पुलिस से शिकायत की। ससुराली 10 जनवरी को समझौते के बाद उसे ले गए। कुछ दिन बाद ससुराली पुराने रवैये पर आ गए। उसे 24 जून को दोबारा पीटा और घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed