फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Marriage with a woman kidnapped after drugging her

Fatehpur News: नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा महिला से निकाह

Sat, 07 Sep 2024 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Marriage with a woman kidnapped after drugging her
फतेहपुर। दहेज की मांग पर शादी से इंकार के बाद हलवे में नशीला पदार्थ खिलाफ महिला को सास अगवा कर ले गई। उसका रिश्तेदार के घर में निकाह कराया। निकाहनामा मांगने पर महिला पर चाकू से हमला किया। मामले मेें पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाने के हसवा निवासी उसमान खान की पुत्री आरजू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी चांदबाबू के पुत्र ओवैस से छह माह पहले शादी तय हो रही थी। सास मीना दहेज में कार देने का दबाव बनाने लगी। घरवाले शादी तोड़ने का मन बनाने लगे। इस दौरान वह नानी के घर सनगांव चली गई। जहां सास मीना पहुंची। उसे नशीला पदार्थ मिला हलवा खिला दिया। कुछ समय बाद उसे हल्की नींद आने लगी। उसे नानी के घर से मीना साथ लेकर निकल पड़ी। मीना उसे अपनी ननद रबिया के घर ले गई। उसका निकाह कराया। उसे नशीला पदार्थ दिया जाने लगा। ससुरालियों से ही जून माह में उसे न्यायिक विवाह होने का पता लगा। सास मीना व पति से शादी के कागजात व निकाहनामा मांगा। उन्होंने शादी से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिए। पति, सास मीना, ससुर चांदबाबू प्रताड़ित करने लगे। विरोध पर चाकू से हमला किया। उसे दो सितंबर 2024 को भी पीटा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed