{"_id":"64666e56d22a132c2d051b99","slug":"marriage-hall-operator-sent-to-jail-in-teenagers-death-fatehpur-news-c-12-1-241845-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोर की मौत में मैरिज हाॅल संचालक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोर की मौत में मैरिज हाॅल संचालक को जेल भेजा
Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोनिहा। फरीदपुर गेस्ट हाउस में नाबालिग चौकीदार की मौत के मामले में बिंदकी पुलिस ने मैरिज हाल मालिक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा है। आरोपियों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर चौकीदार की पिटाई की थी। इसके बाद शव फंदे पर लटकता मिला था।
मलवां थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी बाबुली नोनिहा का पुत्र गेंदालाल (17) करीब तीन साल से फरीदपुर के अक्सा मैरिज हाल में चौकीदारी करता था। उसका शुक्रवार शाम मैरिज हाल के टीनशेड पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला था। शरीर पर चोट देखकर परिजनों ने मैरिज लान के संचालक और कोटेदार अफसर उर्फ पप्पू खान, संचालक के भाई जुबैर खान समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया था।
मामले में मृतक के भाई विमल की तहरीर पर पुलिस ने मैरिज हाल संचालक भाइयों समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में हत्या के मुकदमे को आत्महत्या में तरमीम किया है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की बात जांच में आई। इसी आधार पर मुकदमा तरमीम कर अफसर उर्फ पप्पू को जेल भेजा गया है।