{"_id":"5ee27aff8ebc3e42ca7a4dc6","slug":"marriage-fatehpur-news-knp565037838","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने शादी से किया इनकार तो युवक ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की ने शादी से किया इनकार तो युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
बिंदकी। नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने शादी से इनकार किया तो युवक ने जहर खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी बिंदकी में इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ तो परिजन उसे घर लेकर चले गए।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पर दूसरे गांव का युवक काफी दिनों से शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन किशोरी और उसके परिजन शादी से लगातार इंकार कर रहे थे। गुरुवार को युवक किशोरी के घर पहुंचा और शादी करने की बात कही। इस पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
किशोरी और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवक ने लड़की के गांव में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। हालांकि काफी देर तक चले उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ तो परिजन उसे घर ले गए। उधर, किशोरी के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।