{"_id":"534035bc044c21e4fab89863c77186fb","slug":"many-work-left-to-deal-with-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझने में छूट गए कई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझने में छूट गए कई काम
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
शहर का आईटीआई रोड गुरुवार को जाम से जूझता रहा। वर्मा चौराहे से पटेलनगर तक का सफर तय करने में लोग मिनटों के बजाए घंटों फंसे रहे। भीषण जाम के बाद भी ट्रैफिक या पिकेट का कोई जवान उधर झांकने तक नहीं आया। यह समस्या रोज सुबह से शाम तक रहती है।
विज्ञापन
शहर के मध्य बांदा सागर रोड पर काफी दिन से फटी पाइप लाइन की मरम्मत का काम गुरुवार सुबह से शुरू होने पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। आधी सड़क पर जेसीबी से खुदाई करके पाइप लाइन बदलने का काम शुरू होने से मार्ग वनवे हो गई।
विज्ञापन
ऐसी हालत में एक तरफ का ट्रैफिक रोककर सामने से आने वाले वाहन निकाले गए। ऐसी हालत में सैकड़ों वाहनों की लाइन लगी रही।
सुबह से जाम में फंसी स्कूली बसें फंसी रहीं जिसके फलस्वरूप बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। जाम में फंसे दुपहिया वाहन गलियों से निकले लेकिन चौपहिया वाहनों के फंसने गलियां बाधित रही।
विज्ञापन
संकरी गलियों में छोटे चौपहिया वाहन फंसने से दुपहिया वाहन भी नहीं निकल पाए। बांदा सागर रोड पर अशोकनगर से पीरनपुर तक आईटीआई रोड पर यूसुफ क्लब तक वाहन की लाइन लगी रही।
ऐसी हालत में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी रोड पर महिला महाविद्यालय और राजकीय इंटर कालेज स्थित होने के कारण छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी हुई।