फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Many farmers have banana crop waste

कई किसानों की केले की फसल बर्बाद

Fri, 27 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 27 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Many farmers have banana crop waste
केले की बर्बाद फसल का नजारा - फोटो : अमर उजाला

बिंदकी तहसील क्षेत्र में आए आंधी-तूफान ने केले की फसलें बर्बाद कर दीं। दैवी आपदा से बर्बाद किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। तहसील क्षेत्र में सोमवार, मंगलवार, बुधवार की रात लगातार अचानक आई आंधी तूफान से देवमई, अमौली, मलवां, खजुहा ब्लाक के सैकड़ों गांव की विद्युत आपूर्ति बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मरों के गिरने से ठप्प है। केले व आम की फसलों को भारी क्षति पहुंची है, बर्बाद ग्रामीणों ने केंद्र व प्रदेश सरकारों से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार देवमई विकास खंड के कस्बा बकेवर निवासी किसान सुनील तिवारी ने तीन बीघे, पवन तिवारी ने पांच बीघे, ललित मिश्रा ने तीन बीघे, बाबूराम कुशवाहा व देशराज ने एक-एक बीघे में की गई केले की फसल आंधी तूफान में बर्बाद होने का दावा किया है। इसी क्रम में गांव अकबराबाद निवासी रामनरेश ने तीन बीघे, रामकरन ने ढाई बीघे, जगरूप सिंह, श्रीप्रसाद, रामराज कुशवाहा, शिव गोपाल, रामगोपाल ने दो-दो बीघे, गांव मवइया निवासी महेंद्र कुशवाहा, अमर कुशवाहा ने छह-छह बीघे, रजनीकांत की चार बीघे,
विज्ञापन


रामखेलावन ने तीन बीघे, अशोक, राम नरेश, संतोष, सर्वेश, विपिन, महेश ने दो-दो बीघे, रामकुमार, कृष्ण कुमार ने एक-एक बीघे केले की फसल बर्बाद होने का दावा किया है। किसानों का कहना है कि एक बीघे में लगभग एक लाख की फसल तैयार होती है। आंधी-तूफान आने से दर्जनों गांव के बिजली के खंभे व बिजली के तार टूटकर गिर गए। तीन ट्रांसफार्मर भी बर्बाद हो गए। किसानों की फसलें भी बर्बाद हुई, वृद्ध सहित मवेशियों की हुई मौतों के बाद भी अफसर सुधि नहीं ले रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजी गुप्ता, रमेश वर्मा, कल्लू यादव, दीपक तिवारी, सुरेश कुशवाहा, कामता प्रसाद तिवारी, धीरेंद्र का आरोप है कि राजस्व व विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सुधि नहीं ले रहे हैं। गांव पधारा, बरिगंवा, नहरामऊ, डारी बुजर्ग, पहाड़ीपुर सहित सैकड़ों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप्प है। टूटे पोलों व गिरे ट्रांसफार्मरों को बनाने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार जेई गुलाब का कहना है कि जब विभाग से सामान मिलेगा तभी बिजली सुधारने का काम शुरू होगा। यदि जल्दी ठीक कराना है तो स्वयं सामान खरीद कर ले आओ तो ठीक करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed