{"_id":"5eb2b90b8ebc3e902b0f71c6","slug":"manrega-fatehpur-news-knp55872843","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए 829 लोगों के जॉबकार्ड बने, हुई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए 829 लोगों के जॉबकार्ड बने, हुई समीक्षा
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन के चलते घर वापसी करने वाले 829 ने जॉबकार्ड बनवाए हैं। गांव में रोजगार पाने के लिए सभी की निगाहें मनरेगा पर हैं। सीडीओ ने बुधवार को समीक्षा बैठक में कहा कि घर वापस आए श्रमिकों को हर हाल में मनरेगा से रोजगार मुहैया कराएं।
विकास भवन सभागार में सीडीओ ने दोपहर में मनरेगा कामकाज की समीक्षा की। मनरेगा उपायुक्त पुतान सिंह ने बताया जिले की 782 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से काम चल रहे हैं। इनमें 26,199 श्रमिक काम कर रहे हैं। नये 829 लोगों के जॉबकार्ड बनाए गए हैं। सीडीओ ने कहा कि नए तालाबों की खुदाई का कार्य प्रारंभ करें।
तालाबों को तालाबी जमीन पर खुदवाया जाए और हर ब्लाक में ऐसे दो-दो तालाब मॉडल के रूप में विकसित किए जाएं जो समतल हो चुके हों। उन्होंने नीर निर्मल परियोजनान्तर्गत निर्मित पेयजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। गोशालाओं में भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक डीआरडीए एके निगम, डीडीओ रमेश चंद्रा, डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी समेत समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।