फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mandi will be out of action on those business secretary

मंडी से बाहर व्यापार करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 22 Nov 2016 12:30 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Tue, 22 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mandi will be out of action on those business secretary
नवीन मंडी में सब्जी बेचते आढ़ती - फोटो : अमर उजाला
 नवीन फल एवं सब्जी मंडी का सोमवार को उद्घाटन हुआ। मंडी सचिव नाजिर उद्दीन ने मंडी से व्यापार करने वाले किसान व आढ़तियों को पूरी सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। शुभारंभ के बाद आढ़तियों ने किसानों की सब्जी को बेचा। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने फीता काट कर मंडी का शुभारंभ कराया। बाद में सब्जी की बिक्री शुरू हुई।
विज्ञापन


समाजसेवी अशोक तपस्वी ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों की हर संभव मदद की जाएगी। सब्जी लाने वाले किसानों को बाहर की मंडियों के भाव का लाभ दिलाया जाएगा। रात में रुकने वाले किसान व आढ़तियों की भी व्यवस्था कर दी गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव ने कहा कि किसी भी आढ़ती को मंडी के बाहर से व्यापार करने के लिए लाइसेंस नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी से बाहर व्यवसाय करने वाले थोक विक्रेताओें को नवीन मंडी में आने के लिए नोटिस दी जाएगी। नवीन मंडी में व्यापार करने वाले आढ़तियों के लाइसेंस नवीनीकरण किया जाएगा। इस मौके पर मंडी इंस्पेक्टर ब्रजेंद्र सिंह, आढ़ती अरविंद सिंह, अजय गुप्ता, अखिलेश मौर्या, सीताराम मौर्या, राजू, राकेश, अनवर, मोहम्मद सलीम, अशोक, रहीम, मूलचंद्र, ज्ञानप्रकाश, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed