फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Man with 10,000 bounty arrested for abduction and rape of a teenage girl

Fatehpur News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Man with 10,000 bounty arrested for abduction and rape of a teenage girl
फतेहपुर। धाता पुलिस ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में चार महीने से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर तीन मार्च को किशोरी का अपहरण किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी तीन मार्च की शाम खेत जा रही थी। रास्ते से कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा निवासी अनुज सोनकर उर्फ अमरजीत दो साथी गोलू और छोटू की मदद से उसका अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने आठ मार्च को किशोरी को बरामद कर लिया था। मुख्य आरोपी अनुज पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। धाता पुलिस ने बुधवार को आरोपी को धाता कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण और दुष्कर्म में दो गिरफ्तार
फतेहपुर। हुसैनगंज और असोथर पुलिस ने किशोरियों के अपहरण व दुष्कर्म के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का 25 जुलाई को अपहरण हुआ था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी बुद्धिराम को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी भी बरामद कर ली गई है। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
वहीं असोथर पुलिस ने खागा कोतवाली क्षेत्र के चिंतापुर निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाना क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण किया था। पुलिस ने किशोरी को 27 जुलाई को बरामद किया। किशोरी ने बयान में दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

छात्रा के अपहरण में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि पुत्री 25 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। खोजबीन में पता चला कि वह स्कूल भी नहीं गई थी।
मां ने बताया कि पुत्री से दरवेशाबाद गांव निवासी एक युवक बातचीत करता था। युवक ने कुछ दिन पहले उसे मोबाइल भी दिया था। जानकारी होने पर उन्होंने पुत्री से मोबाइल ले लिया था जिसमें युवक का नंबर दर्ज था। नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन युवक फोन नहीं उठा रहा है।

परिजन को आशंका है कि युवक पुत्री के साथ कोई अनहोनी कर सकता है। मां ने आरोप लगाया कि उन्होंने क्षेत्र के दरोगा से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed