फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Man who robbed Shikshamitra's purse arrested; search on for two accomplices.

Fatehpur News: शिक्षामित्र का पर्स लूटने वाला गिरफ्तार, दो साथियों की तलाश

Fri, 09 Oct 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Man who robbed Shikshamitra's purse arrested; search on for two accomplices.
फोटो-34-थाने में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। ई-रिक्शा सवार शिक्षामित्र का पर्स लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक और लूट के 1200 रुपये बरामद हुए हैं। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार निवासी शिक्षामित्र शिवानी पांच अक्तूबर को ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थीं। रास्ते में ई-रिक्शा एजेंसी के सामने बाइक सवार तीन बदमाश उनका पर्स छीनकर भाग निकले थे। पुलिस ने इस मामले में लखीमपुर खीरी जिले के सुभाषनगर निवासी विष्णु तिवारी उर्फ बृजेश तिवारी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने साथी अनुभव और मोना मिश्रा के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद तीनों बक्सर-उन्नाव की ओर चले गए। पर्स से रुपये निकालने के बाद उसे बक्सर पुल से गंगा नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लखीमपुर खीरी और लखनऊ समेत कई जिलों में 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

फोटो-34-थाने में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो-34-थाने में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed